राकेश झुनझुनवाला की प्रेरक कहानी

Rakesh Jhunjhunwala Success story in Hindi: एक आम आदमी कैसे अरबपति बनता है. इसके बारे मे अगर आपको सच मे जाना है तो आपको स्टोरी को अंत तक पडना जरुरी है.

एक सामान्य घर का आदमी कैसे अपने दम पर करोडपती बनता है इसके बारे मे इस कहानी से बढिया कोई कहानी नही हो सकती. इन्होने अपना उन महान हस्तीओमे शुमार कर दिया.

Rakesh Jhunjhunwala Success story: (राकेश झुनझुनवाला की कहानी)

Rakesh Jhunjhunwala Success story:

  • झुनझुनवाला एक आम परिवार में पले बढ़े थे। वो बचपन से ही बॉम्बे में पले बढ़े थे। वह असल में राजस्थानी परिवार से थे। उनके पिता आयकर विभाग में काम करते थे। उन्होंने अपनी शिक्षा बॉम्बे के सिडेनहैम कॉलेज से की थी।
  • आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी बयान करेंगे जिसमे हम आपको बताएंगे की कैसे वो भारत के अमीर लोगो में शुमार हुए। उनकी कुल संपत्ति कैसे 10 बिलियन के करीब पहुंची।
  • उन्होंने अपने कार्यकाल में बहुत सी कंपनी में निवेश किया और खूब पैसे बनाए। जिसमे Titan का नाम खास तौर से शुमार है। बचपन से ही राकेश झुनझुनवाला को शेयर मार्केट में दिलचस्पी थी।
  • उन्हे पता थी अगर जीवन कुछ हासिल करना है तो उन्हे कुछ अलग करना पड़ेगा। जब वी छोटे थे तब उनके पिताजी और उनके दोस्त हमेशा शेयर मार्केट की बाते करते थे। उनकी बाते सुनने में उन्हे अच्छा लगता था।
  • उनके बचपन और शेयर मार्केट के शुरुवाती दिनों में उनके पिताजी ने ही उनको मदत की थी। लेकिन उनके पिताजी ने उन्हे कभी भी पैसे नही दिए।
  • यही कारण था की राकेश जी ने अपने बचपन से ही पैसे बचाने शुरू किए। उन्होंने कॉलेज के समय में पैसे बचाएं और उन्ही पैसे मार्केट में निवेश किए।
  • साल 1985 में उन्होंने अपनी करियर की शुरुवात महज 5000 रूपयो से की थी। यही राशि बढ़कर आज उनकी संपत्ति 50000 करोड़ के पार पहुंच गई।
  • उन्होंने बहुत से कंपनी में नीवेश किया और उसके साथ साथ वो हंगामा डिजिटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष भी रह चुके थे। बहुत सी कंपनी में उनकी भागीदारी थी जिसमे टाइटन प्राज इंडस्ट्रीज प्रवाग इंडिया नागार्जुन कंस्ट्रक्शन का नाम खास तौर से लिया जाता है।
  • उन्हे बुल मार्केट का किंग कहा जाता था। उन्हे मार्केट का इतना अभ्यास था की वो आसानी से प्रेडिक्ट करते थे आज दस साल में क्या होने वाला है। उन्होंने अपने कार्यकाल में साल 1985 1986 1989 और 2021 में बड़े निवेश करके बड़ा मुनाफा कमाया था। उनका सबसे बड़ा निवेश साल 2021 में टाइटन कंपनी में था जहा उन्होंने 7294.8 करोड़ रुपए निवेश किए।
  • उन्होंने अपने जीवन के अंतिम सालो में अकासा एयरलाइन में भागीदारी लेकर जेट एयरवेज के भागीदार विनय दुबे को अपने साथ लेते हुए अपना हवाई कारोबार बढ़ाया। अभी के समय में अकासा एयरलाइन के पास 70 से भी ज्यादा विमान है।
  • उन्होंने मालाबार हिल में 6 अपार्टमेंट को खरीदा जिसकी कुल कीमत 176 करोड़ रुपए इतनी थी। साल 2017 में उन्होंने बचे हुए 6 अपार्टमेंट बैंक के माध्यम से खरीद लिए। इसके लिए उन्होंने 105 करोड़ रुपए एचएसबीसी बैंक को दिए थे।

राकेश झुनझुनवाला का पारिवारिक जीवन:

  • उन्होंने साल 1987 में 22 फरबरी को रेखा झुनझुनवाला के साथ शादी की थी। उनकी बेटी का नाम निष्ठा है जिसका जन्म साल 2004 में हुआ था। उनके जुड़वा बच्चे भी है जिनका नाम आर्यमान और आर्यवीर है। इनका जन्म साल 2009 में हुआ है।

राकेश झुनझुनवाला की मृत्यु कब हुई?

  • १४ अगस्त २०२२ को अचानक से उन्हे मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। डॉक्टर द्वारा बताया गया की उनके शरीर के कई अंग ने काम करना बंद कर दिया है। सुबह ६ बजकर ३० मिनट में उनका निधन हुआ था।

सीख : उनके इस जीवन से हमे यही सीखा मिलती है की जीवन में कभी हार नही माननी चाहिए। हार दिन एक जैसा नहीं होता। आपको स्वयं में विश्वास रखना चाहिए।